News | राष्ट्रीय समाचार

किराया ना दे पाने पर पत्नी और बेटी को किया मकान मालिक के हवाले, मकान मालिक ने बनाया हवस का शिकार

News Image

2026-05-22 01:40:53

गुजरात के मोरबी इलाक़े से किराया वसूलने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है , जहाँ पर एक मज़दूर व्यक्ति जब मकान मालिक को मकान का किराया 2000/ रुपये नहीं दे पाया तो उसने अपनी ही पत्नी और नाबालिग बेटी को मकान मालिक के हवाले कर दिया। पुलिस की माने तो मकान मालिक ने गरीब मज़दूर की ग़रीबी और मजबूरी का फ़ायदा उठाते हुए दोनों माँ और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत पुलिस तक पहुँची तो पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए पति, मकान मालिक और एक अन्य व्यक्ति पर कार्यवाही करते हुए मुक़दमा दर्ज कर लिया है। जिसमें से दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि एक आरोपी फरार है।

         गुजरात के मोरबी इलाके से एक ऐसा मामला संज्ञान में आया जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इस मामले को सुनने के बाद रिश्तों पर से भरोसा उठ जाएगा ऐसे मामले समाज में पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करते हैं। किराए पर रह रहे एक गरीब मज़दूर जब किराए के मात्र 2000/ रुपए नहीं चुका पाया तो मजबूर हो कर उसने अपनी ही पत्नी और नाबालिग बेटी को मकान मालिक के हवाले कर दिया। मकान मालिक पर आरोप है की 2000/ रुपये के किराए के बदले मकान मालिक ने पति की सहमति से ही पहले पत्नी के साथ दरिन्दिगी की फिर नाबालिग बेटी के साथ भी संबंध बनाये। मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।